Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

दिव्यांग खिलाड़ी दे रहे संदेश, प्रतिभा किसी सीमा की मोहताज नहीं होती : गिरीश यादव

दिव्यांग खिलाड़ी और गणमान्य लोग

वाराणसी, 20 दिसंबर (Udaipur Kiran) । वाराणसी में काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के खेल मैदान में आयोजित ‘दिव्याशक्ति सुगम भारत ट्रॉफी–दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता’ में शनिवार काे मुख्य अतिथि राज्य मंत्री गिरीश यादव ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

राज्य मंत्री गिरीश यादव ने कहा कि यह प्रतियोगिता केवल खेल का आयोजन नहीं, बल्कि इच्छाशक्ति, धैर्य और आत्मविश्वास की सशक्त अभिव्यक्ति है। हमारे दिव्यांग खिलाड़ी अपने संघर्ष, अनुशासन और समर्पण से यह संदेश दे रहे हैं कि प्रतिभा किसी भी सीमा की मोहताज नहीं होती। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का हर खिलाड़ी ऊंचाईयां छू रहा है। आज दिव्यांग खिलाड़ी भी किसी खेल में पीछे नहीं है।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के विभाग एवं प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी ओमप्रकाश श्रीवास्तव, काशी क्षेत्र के महामंत्री अशोक चौरसिया ने भी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। खिलाड़ियों के साथ मैदान में सभी गणमान्य लोगाें ने ग्रुप फोटो खिंचवाए।

—————

(Udaipur Kiran) / श.चन्द्र

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *