Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

संघ के शताब्दी वर्ष पर मीरजापुर में अनुशासन और एकता का प्रदर्शन

पथ संचलन करते स्वयंसेवक।

– नगरवासियों ने बरसाए फूल

मीरजापुर, 2 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के 100 वर्ष पूरे होने पर गुरुवार को जिलेभर में भव्य आयोजन हुआ। इस ऐतिहासिक अवसर पर 85 स्थानों से एकसाथ पथ संचलन यात्राएं निकाली गईं, जिनमें सैकड़ों स्वयंसेवकों ने अनुशासन और संगठन का अनूठा प्रदर्शन किया।

नगर की मुख्य यात्रा भारतीय शिशु मंदिर व संघ कार्यालय नारघाट से आरंभ हुई। पुरानी अंजही, रामविलास का तिराहा, दक्षिण फाटक, पान दरीवा, गुड़हट्टी, धुंधी कटरा, पसरहट्टा, त्रिमोहानी, सत्ती रोड और टेढ़ी नीम से गुजरती हुई यह यात्रा पुनः शिशु मंदिर परिसर में सम्पन्न हुई। मार्ग में जगह-जगह नगरवासियों ने पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया।

स्वयंसेवक पारंपरिक वेशभूषा में कदमताल करते हुए आगे बढ़ रहे थे। उनकी अनुशासनबद्ध पंक्तियां और देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंज उठा। आयोजन में वक्ताओं ने संघ की शताब्दी यात्रा को समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण के लिए मील का पत्थर बताया।

बौद्धिक शिक्षण प्रमुख गुंजन चौधरी ने कहा कि संघ ने शिक्षा, स्वदेशी, पर्यावरण, संस्कार और सामाजिक समरसता जैसे क्षेत्रों में निरंतर कार्य किया है। पथ संचलन केवल परंपरा नहीं, बल्कि यह संदेश है कि अनुशासन, सेवा और संगठन ही राष्ट्र की मजबूती के आधार हैं।

इस अवसर पर संदीप द्विवेदी, डॉ. गणेश प्रसाद अवस्थी, डॉ. अरविंद, गौरव उमर, दिव्यांश अवस्थी, स्नेहिल वर्मा, दीपक कुमार, करण कक्कड़, कृष्णा अवस्थी, प्रिंस कुमार, श्रीश कसेरा, गणेश कुमार व शिवम तिवारी सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक शामिल रहे।

शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सिर्फ नगर ही नहीं बल्कि ग्रामीण अंचलों में भी आयोजन हुए। इन कार्यक्रमों में स्थानीय स्वयंसेवकों के साथ-साथ प्रबुद्ध नागरिकों की भी बड़ी भागीदारी रही।

—————

(Udaipur Kiran) / गिरजा शंकर मिश्रा

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *