Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

खाचरोद : जलवाल में दो पक्षों में विवाद, घर में घुसकर किया जानलेवा हमला, दो महिला घायल

ज्‍जैन जिले के खाचरोद थाना क्षेत्र के गांव जलवाल में शुक्रवार देर रात को बागरी व गुर्जर समाज के बीच विवाद

खाचरोद, 20 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मध्‍य प्रदेश के उज्‍जैन जिले के खाचरोद थाना क्षेत्र के गांव जलवाल में शुक्रवार देर रात को बागरी व गुर्जर समाज के बीच विवाद हो गया। जिसके बाद रात 1 बजे बागरी समाज के कुछ लोगों ने गुर्जर समाज के लोगों के घर घुस कर तोड़ फोड़ कर परिवार के सदस्यों पर हमला भी किया। जिसमें दो महिलाओं को गंभीर चोट आई है। घायलों को रतलाम के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना से गांव में दहशत फैल गई।

मिली जानकारी के अनुसार संजू पुत्र हीरालाल गुर्जर का गांव के बागरी समाज के कुछ लोगों से शासकीय जमीन पर अतिक्रमण को लेकर पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा है। शुक्रवार शाम को बागरी समाज के कुछ लोग गांव भीकमपुर से गांव लौट रहे थे तब संजू गुर्जर, लक्ष्मण व विक्रम गुर्जर व अन्य परिजनों ने उनके साथ मारपीट की। जिसकी रिपोर्ट रात 10 बजे बागरी समाज ने पुलिस थाने जाकर लिखवाई।

पुलिस संजू, लक्ष्मण, विक्रम व रत्न बाई समेत 6 गुर्जर समाज के लोगों के खिलाफ एसटीएक्ट में प्रकरण दर्ज किया। इस घटना के रात 1 बजे बागरी समाज के लगभग एक दर्जन से अधिक लोग संजू, लक्ष्मण व विक्रम के घर पर हमला कर दिया। घर में बच्चे व महिलाएं थीं। इस दौरान हमलावरों ने घर में तोड़ फोड़ कर आंगन में घड़ी दो मोटरसाइकिल व एक कार एवं घर में रखे फर्नीचर, टीवी व कांच फोड़ दिए। बदमाशों ने घर की दूसरी मंजिल पर भी जाकर तोड़ फोड़ की। विरोध करने पर महिलाओं के साथ मारपीट की। हमले में संजू की माता रत्न भाई उम्र 60 वर्ष व भाभी विलम बाई उम्र 30 वर्ष घायल हुई है। शनिवार सुबह 11 बजे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मौका निरीक्षण किया। इस घटना के विरोध में गुर्जर समाज ने आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

—————

(Udaipur Kiran) / Ravindra singh Raghuvanshi

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *