Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
BIHAR

जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक संपन्न

डिस्ट्रिक्ट लेवल कोऑर्डिनेशन मीटिंग (बैंकिंग) संपन्न

समस्तीपुर 23 दिसंबर (Udaipur Kiran) । समाहरणालय स्थित बैठक कक्ष में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक एसडीसी बैंकिंग की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी बैंकों के अग्रणी जिला प्रबंधक, विभिन्न राष्ट्रीयकृत/निजी बैंकों के प्रतिनिधि एवं संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान प्रधानमंत्री जन-धन योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, स्वयं सहायता समूहों को बैंक ऋण, वित्तीय समावेशन, ऋण-वितरण की प्रगति तथा लंबित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की गई। एसडीसी बैंकिंग द्वारा सभी बैंकों को निर्देश दिया गया कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक ससमय सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने ऋण वितरण में तेजी लाने, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन, सीडी रेशियो में सुधार तथा ग्रामीण एवं पिछड़े क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं की पहुंच बढ़ाने पर विशेष बल दिया। साथ ही वित्तीय साक्षरता कार्यक्रमों के प्रभावी आयोजन का भी निर्देश दिया गया।

बैठक में बैंकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने एवं आगामी लक्ष्यों को समयबद्ध रूप से पूरा करने पर सहमति

बनी। —————

(Udaipur Kiran) / त्रिलोकनाथ उपाध्याय

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *