Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

जिलाधिकारी बने शिक्षक, विज्ञान की क्लास लेकर बच्चों को किया प्रोत्साहित

बच्चों को पढ़ाते डीएम पवन कुमार गगवार

मीरजापुर, 18 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार गुरुवार को उस समय शिक्षक की भूमिका में नजर आए, जब उन्होंने नगर के पं. मदन मोहन मालवीय कम्पोजिट प्राथमिक जूनियर हाईस्कूल फतहा, मोर्चाघर में कक्षा 6, 7 और 8 के विद्यार्थियों को संयुक्त रूप से विज्ञान विषय की क्लास ली। जिलाधिकारी ने चाक लेकर श्यामपट्ट पर स्वयं पढ़ाते हुए पानी, ऑक्सीजन, कार्बन डाईऑक्साइड, पौधों द्वारा भोजन बनाने की प्रक्रिया जैसे विषयों को बेहद सरल ढंग से समझाया। उनकी पढ़ाने की शैली देखकर शिक्षक भी आश्चर्यचकित रह गए और बच्चे उत्साहित दिखे।

निरीक्षण के दौरान विद्यालय में पंजीकृत 290 छात्रों के सापेक्ष मात्र 98 की उपस्थिति पाई गई। कम उपस्थिति पर जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल वर्मा को सभी विद्यालयों में बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण कर बच्चों की कम उपस्थिति पर नाराजगी व्यक्त की।

निरीक्षण के दौरान एसआईआर कार्य के तहत बूथ संख्या 352 से 356 का भी जायजा लिया गया और कार्य में तेजी व पारदर्शिता के निर्देश दिए गए। ठंड को देखते हुए बिना स्वेटर आए तीन बच्चों को जिलाधिकारी ने अपनी गाड़ी से स्वेटर/जैकेट देकर मानवता का परिचय दिया, जिससे बच्चों के चेहरे खिल उठे।

(Udaipur Kiran) / गिरजा शंकर मिश्रा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *