Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

ठंड में कोई भी खुले में न रहे, रैन बसेरों में सभी सुविधाएं सुनिश्चित : जिलाधिकारी

रैन बसेरे का निरीक्षण करते जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह

कानपुर, 30 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के तहत जनपद में संचालित सभी रैन बसेरों को पूरी तरह निःशुल्क, सुरक्षित और सुविधायुक्त रखा जा रहा है। ठंड के मौसम में किसी भी निराश्रित को खुले में न रहना पड़े, यह प्रशासन की प्राथमिकता है। रैन बसेरों में स्वच्छता, पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था, रजाई-कंबल और अलाव जैसी सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। यह बातें मंगलवार को जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कही।

डीएम ने कहा कि रैन बसेरों में स्वच्छता, पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था और ठंड से बचाव की सभी सुविधाएं अनिवार्य हैं। लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम के सभी जोनल अधिकारी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी और अपर नगर आयुक्त ध्यान दें कि जनपद के सभी रैन बसेरों का नियमित जांच करते रहें। ताकि मौके पर खामियों को सुधारा जा सके। यह निर्देश मंगलवार को जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने सम्बंधित अधिकारियों को दिए।

–30 स्थायी और पांच अस्थायी रैन बसेरे

शासन के आदेश पर नगर निगम द्वारा 30 स्थायी और पांच अस्थायी रैन बसेरों का क्रियान्वयन सुनिश्चित किया गया है, जिनमें भीड़ लगातार बढ़ रही है। बीते कुछ दिनों में 2700 से अधिक निराश्रितों ने इन रैन बसेरों का लाभ लिया है। जिससे प्रशासन की तैयारी और सक्रियता का अंदाज़ा लगाया जा सकता है। सभी रैन बसेरों में रजाई, कम्बल, गद्दे, स्वच्छ बिस्तर, पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था और अलाव की सुविधा सुनिश्चित की गई है। निर्धारित क्षमता से अधिक लोगों के पहुंचने पर अतिरिक्त रजाई-कम्बलों की तत्काल व्यवस्था की जा रही है। रैन बसेरे पूरी तरह निःशुल्क संचालित किए जा रहे हैं।

–सुतरखाना का शहरी आश्रय गृह बना मॉडल

सुतरखाना क्षेत्र में संचालित तीन मंजिला शहरी आश्रय गृह प्रशासन की संवेदनशीलता का उदाहरण बनकर सामने आया है। इस रैन बसेरे में महिला, पुरुष और दिव्यांगजनों के लिए अलग व्यवस्था, अटैच टॉयलेट, आरओ पेयजल और स्वच्छ वातावरण उपलब्ध है। कानपुर नगर में 35 रैन बसेरे सक्रिय हैं। जिनमें30 स्थायी रैन बसेरे एवं पांच अस्थायी रैन बसेरे हैं।

–प्रमुख रैन बसेरे—

सुतरखाना (नौ नंबर रेलवे स्टेशन मार्ग), तीन मंजिला शहरी आश्रय गृह, महिला-पुरुष व दिव्यांगजनों के लिए पृथक व्यवस्था, परमट मंदिर के निकट रैन बसेरा, सीमित क्षमता व्यवस्थाएं ठीक पायी गयी। भैरव घाट रैन बसेरा।

–जांच के बाद व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश

झकरकटी बस अड्डा (अस्थायी)

आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध

मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट, रजाई-कम्बल की सुविधा

(Udaipur Kiran) / रोहित कश्यप

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *