Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
BIHAR

जिलाधिकारी ने नदी किनारे गैस आधारित शवदाह गृह बनाने हेतु भूमि चिन्हित करने का दिए निर्देश

Vc
Vc

सारण, 20 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में पर्यावरण अनुकूल और आधुनिक सुविधाओं से लैस गैस आधारित शवदाह गृह के निर्माण को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

जिलाधिकारी ने गंगा और सरयू नदी के तट पर स्थित सदर छपरा, रिविलगंज, मांझी, दिघवारा और सोनपुर प्रखंडों में प्राथमिकता के आधार पर भूमि चयन करने का आदेश दिया है, समीक्षा के दौरान डीएम ने सभी संबंधित अनुमंडल पदाधिकारियों, भूमि सुधार उप समाहर्ता, प्रखंड विकास पदाधिकारियों और अंचलाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में नदी किनारे एक एकड़ भूमि अविलंब चिन्हित करें।

जिलाधिकारी ने जोर देकर कहा कि भूमि के चयन के साथ ही उसका प्रस्ताव जिला मुख्यालय को जल्द से जल्द भेजें ताकि निर्माण कार्य में कोई देरी न हो और इसे यथाशीघ्र शुरू किया जा सके। इस परियोजना की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने अपर समाहर्ता राजस्व एवं प्रभारी पदाधिकारी राजस्व को कार्य की कमान सौंपी है। उन्हें निर्देश दिया गया है कि वे भूमि चयन की प्रक्रिया और प्रस्ताव भेजने के कार्य का नियमित रूप से अनुश्रवण करें ताकि प्रशासनिक स्तर पर किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। गैस आधारित शवदाह गृह न केवल दाह संस्कार की प्रक्रिया को सुगम बनाएंगे बल्कि यह नदियों के प्रदूषण को कम करने और पेड़ों की कटाई, लकड़ी की खपत रोकने में भी सहायक सिद्ध होंगे।

—————

(Udaipur Kiran) / धनंजय कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *