Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
BIHAR

कार्यसंस्कृति सुधारने और लंबित मामलों के निपटारे का जिलाधिकारी ने दिया निर्देश

बैठक
बैठक

सारण, 29 दिसंबर (Udaipur Kiran) । छपरा जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सोमवार को जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ कार्यसंस्कृति एवं अंतर विभागीय समन्वय को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। समाहरणालय में आयोजित इस बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को समयबद्धता और पारदर्शिता के साथ कार्य करने का कड़ा निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने जिले के सभी कार्यालयों में बायोमेट्रिक अटेंडेंस प्रणाली को प्रभावी ढंग से लागू करने का निर्देश दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह स्वयं इसकी नियमित समीक्षा करेंगे। इसके लिए डीआईओ को प्रतिदिन बायोमेट्रिक अटेंडेंस की रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया है। कार्य में तेजी लाने के लिए उन्होंने निर्देश दिया कि मुख्यालय से प्राप्त किसी भी पत्र को 48 घंटे के भीतर संचिका में प्रस्तुत किया जाए। सभी प्रधान लिपिकों को आगत पत्रों का लॉगबुक संधारित करने और इसकी मासिक रिपोर्ट स्थापना शाखा को भेजने का आदेश दिया गया है।

आम जनता से जुड़े मामलों पर संवेदनशीलता दिखाते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि अनुमंडल पदाधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर राशन कार्ड के सभी लंबित आवेदनों का निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा।

मानवाधिकार आयोग व न्यायालय से संबंधित मामलों में ससमय तथ्य विवरणी दाखिल करने का निर्देश दिया। विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए हो रहे भू-अर्जन की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अंचल कार्यालयों में परियोजनावार और प्लॉटवार पंचाटी रैयतों की सूची प्रदर्शित की जाएगी।

रैयतों की समस्याओं के समाधान और दस्तावेज प्राप्ति में सहायता के लिए अंचलों में एक स्थायी हेल्प डेस्क क्रियाशील किया जाएगा। बैठक में अपर समाहर्ता, नगर आयुक्त, अपर समाहर्ता विधि व्यवस्था सहित जिले के सभी वरीय पदाधिकारी प्रत्यक्ष रूप से उपस्थित थे। वहीं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उपसमाहर्ता, प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचलाधिकारी भी जुड़े रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / धनंजय कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *