Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
BIHAR

धान खरीदारी की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश

समीक्षा बैठक

कटिहार, 23 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने खरीफ विपणन मौसम 2025-26 के अन्तर्गत किसानों से धान खरीदारी को लेकर जिला टास्क फोर्स (अधिप्राप्ति) की समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने सभी सहकारिता प्रसार पदाधिकारी से प्रखंडवार धान खरीदारी और किसानों के भुगतान की समीक्षा की।

समीक्षा के क्रम में पाया गया कि आजमनगर, बारसोई, डंडखोरा, फलका, कुर्सेला और समेली में लक्ष्य के विरुद्ध धान की खरीदारी काफी कम हुई है। संबंधित सभी सहकारिता प्रसार पदाधिकारी को निबंधित सभी किसानों से सम्पर्क कर बिक्री योग्य धान की खरीदारी करने का निदेश दिया गया।

धान बेचने वाले किसानों के भुगतान की समीक्षा में भुगतान का सबसे कम प्रतिशत कटिहार जिला में पाया गया। भुगतान कम रहने को लेकर उचित कारण नहीं बताये जाने के कारण सहकारिता प्रसार पदाधिकारी का आज वेतन स्थगित करने का निदेश जिला सहकारिता पदाधिकारी को दिया गया।

जिलाधिकारी ने सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी को पंचायतवार निबंधित किसानों द्वारा धान उत्पादन की समीक्षा करने और विहित्त प्रपत्र उपलब्ध कराते हुए प्रपत्रानुसार निबंधित किसानों के खेती का रकवा, कुल उत्पादित धान तथा बिक्री योग्य धान से संबंधित प्रतिवेदन 25 दिसंबर तक जिला कृषि पदाधिकारी को उपलब्ध कराने का निदेश दिया।

—————

(Udaipur Kiran) / विनोद सिंह

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *