Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
BIHAR

जिलाधिकारी ने कोढ़ा एवं फलका प्रखंड-सह-अंचलों का किया निरीक्षण

निरिक्षण करते हुए अधिकारी

कटिहार, 13 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने शनिवार को कोढ़ा तथा फलका प्रखंड-सह-अंचल कार्यालयों का व्यापक भौतिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय की कार्यप्रणाली की जमीनी हकीकत देखी, कर्मचारियों से संवाद किया और नागरिक सेवाओं के शीघ्र व पारदर्शी निष्पादन के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए।

निरीक्षण के दौरान, जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम आर.टी.पी.एस. (राइट टू पब्लिक सर्विसेज) काउंटरों का अवलोकन किया। यहाँ लंबित जाति, आय, निवास व पेंशन संबंधी आवेदनों की ऑनलाइन रिपोर्ट का अध्ययन करते हुए उन्होंने अंचलाधिकारी तथा वरीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे प्रत्येक 15 दिनों में स्वयं निरीक्षण करें तथा किसी भी प्रकार का लंबित मामला न रहने का पूरा ध्यान रखें।

इसके बाद, रिकॉर्ड रूम में ऑफ़लाइन दस्तावेजों के संधारण पर गौर करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी दस्तावेजों का समय पर ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड कराना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने प्रखंड परिसर की साफ-सफाई पर विशेष जोर देते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी को परिसर को चहारदीवारी से घेरने और मूलभूत सुविधाओं में किसी भी प्रकार की कमी न रहने का आदेश दिया।

—————

(Udaipur Kiran) / विनोद सिंह

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *