Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
BIHAR

जिलाधिकारी ने प्रखंड-सह-अंचलों का किया निरीक्षण

निरिक्षण करते हुए डीएम

कटिहार, 14 दिसंबर (Udaipur Kiran) जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बरारी, समेली और कुर्सेला प्रखंड-सह-अंचलों और पीएचसी केंद्र कुर्सेला और बरारी का विस्तृत भौतिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आर.टी.पी.एस. (राइट टू पब्लिक सर्विसेज) काउंटर का अवलोकन किया और जाति, आय, निवास एवं पेंशन संबंधी लंबित आवेदनों की ऑनलाइन स्थिति की समीक्षा की।

जिलाधिकारी ने अंचलाधिकारियों और वरीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे स्वयं प्रत्येक 15 दिन में ऐसे काउंटरों का निरीक्षण करें और यह सुनिश्चित करें कि कोई भी आवेदन अनावश्यक रूप से लंबित न रहने पाए। उन्होंने रिकॉर्ड रूम का निरीक्षण करते हुए संबंधित पदाधिकारियों और कर्मचारियों को सभी ऑफलाइन दस्तावेजों को समयबद्ध तरीके से संबंधित ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड कराने का आदेश दिया।

प्रखंड और अंचल परिसरों की स्वच्छता पर विशेष जोर देते हुए, उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारियों को परिसर की चारदीवारी की उचित घेराबंदी और जनसुविधाओं में किसी प्रकार की कमी न रहने का निर्देश दिया।

—————

(Udaipur Kiran) / विनोद सिंह

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *