Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
BIHAR

जिलाधिकारी ने ताजपुर अंचल में निर्माणाधीन परियोजनाओं का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी द्वारा ताजपुर अंचल में निर्माणाधीन परियोजनाओं का निरीक्षण

समस्तीपुर,23 दिसंबर (Udaipur Kiran) ।जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने ताजपुर अंचल अंतर्गत निर्माणाधीन विद्युत उपकेंद्र (सब स्टेशन)-सह-आवासीय परिसर का आज निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपस्थित कार्यपालक अभियंता, विद्युत ग्रिड एवं अन्य संबंधित पदाधिकारियों को कार्य में तेजी लाने तथा ससमय कार्य पूर्ण करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इसके उपरांत जिलाधिकारी द्वारा ताजपुर अंचल के रामापुर महेशपुर पंचायत स्थित निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन का भी निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर मौके पर उपस्थित अभियंताओं, जिला पंचायत राज पदाधिकारी एवं प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी को निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।

निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता समस्तीपुर ब्रजेश कुमार, अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन राजेश सिंह, जिला पंचायत राज पदाधिकारी श्री विष्णु देव मंडल, विशेष कार्य पदाधिकारी एकराम अली, अंचल अधिकारी ताजपुर सहित सभी संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / त्रिलोकनाथ उपाध्याय

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *