Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

नगर पंचायतों के चौमुखी विकास पर जिलाधिकारी का दिया जोर

नगर पंचायतों के चौमुखी विकास पर जोर, डीएम ने दिए स्पष्ट निर्देश*

15वें वित्त वर्ष के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक

गोरखपुर, 16 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । जनपद के विकास को गति देने और नगर पंचायतों के चौमुखी विकास को सुनिश्चित करने के लिए पर्यटन भवन कलेक्ट्रेट सभागार में नगर पंचायत अध्यक्षों और अधिशाषी अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी (डीएम) ने की।

बैठक में 15वें वित्त वर्ष के विकास कार्यों की समीक्षा की गई। डीएम ने सभी अध्यक्षों और अधिकारियों से कहा कि विकास कार्यों के लिए प्रस्ताव समय पर तैयार कर भेजे जाएं, ताकि वित्तीय संसाधनों की कमी के कारण किसी परियोजना में बाधा न आए। उन्होंने यह भी जानना चाहा कि अब तक आए हुए प्रस्तावों को स्वीकृत क्यों नहीं कराया गया और किन कारणों से विकास प्रभावित हो रहा है।

बैठक में नगर पंचायत अध्यक्षों ने अपनी समस्याओं और सुझावों को साझा किया। नगर पंचायत उनवल ने विशेष रूप से बिजली विभाग से निवेदन किया कि नगर की छतों पर पहले से लगे बिजली के तार हटाए जाएं। बैठक में एडिशनल डीएम, सिटी एवं नोडल अधिकारी अंजनी कुमार सिंह समेत समस्त नगर पंचायत अध्यक्ष उपस्थित रहे।

डीएम ने कहा कि जनपद की बेहतर रैंकिंग के लिए सभी विकास कार्य प्रभावी और समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं। उन्होंने बताया कि जब योजनाएं सफल होंगी, तभी जनता से बेहतर फीडबैक प्राप्त होगा और जिले की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

बैठक में फैमिली आई कार्ड बनाने की प्रक्रिया पर चर्चा हुई। डीएम ने सभी अध्यक्षों से कहा कि यदि किसी को दिक्कत हो तो एसडीएम और तहसीलदार से संपर्क कर समाधान कराया जाए। इसके अलावा, उन्होंने सौर ऊर्जा पैनल लगाने के लिए जागरूकता बढ़ाने का निर्देश दिया और कहा कि सरकार द्वारा दिए जा रहे सब्सिडी का अधिक से अधिक लाभ उठाया जाए।

समस्या निवारण और पारदर्शिता

बैठक में नगर पंचायतों की समस्याओं और योजनाओं पर व्यापक चर्चा हुई। डीएम ने अधिकारियों और अध्यक्षों से कहा कि मिलकर योजनाओं को समय पर पूरा किया जाए और जनपद की समग्र प्रगति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने पारदर्शिता और जवाबदेही पर भी जोर दिया।

उपस्थित नगर पंचायत अध्यक्षों ने आश्वासन दिया कि वे डीएम के निर्देशों का पालन करते हुए नगर पंचायतों के विकास कार्यों में पूरी सक्रियता दिखाएंगे और जिले के विकास में योगदान देंगे।

—————

(Udaipur Kiran) / प्रिंस पाण्डेय

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *