Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
BIHAR

जिलाधिकारी ने पल्स पोलियो अभियान का किया शुभारंभ

पोलियो
पोलियो

सारण, 16 दिसंबर (Udaipur Kiran) ।जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने मंगलवार को सदर अस्पताल में शिशुओं को पोलियो की खुराक पिलाकर पल्स पोलियो अभियान 2025 का शुभारंभ किया। यह अभियान पूरे जिले में 16 दिसंबर 2025 से 25 दिसंबर 2025 तक चलेगा जिसका लक्ष्य है जिले के सभी बच्चों को पोलियो से सुरक्षित करना।

सदर अस्पताल में आयोजित इस कार्यक्रम में सिविल सर्जन, जिला स्वास्थ्य प्रबंधक सहित स्वास्थ्य विभाग के कई पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने स्वयं अपने हाथों से शिशुओं को पोलियो की दो बूँदें पिलाकर इस महत्वपूर्ण जन- स्वास्थ्य अभियान की शुरुआत की और अभियान दल को प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने जिले के सभी अभिभावकों से अपने अपील में कहा है कि पोलियो एक विकलांग बनाने वाली बीमारी है लेकिन इसकी रोकथाम बहुत आसान है।

इस दस दिवसीय अभियान में स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर- घर जाकर और निर्धारित बूथों पर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का कार्य करेंगी। उन्होंने सारणवासी से इस कार्य में अस्पताल प्रशासन, टीका कर्मी और इस कार्य में लगे सदस्यों का सहयोग करने और अपने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक दिलाकर देश को पोलियो मुक्त रखने के संकल्प को मजबूत करने को कहा।

—————

(Udaipur Kiran) / धनंजय कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *