Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

ग्राम पंचायत स्तर पर शिविर लगाकर पात्रों को योजनाओं से आच्छादित करें : जिलाधिकारी

फोटो

औरैया, 24 दिसंबर (Udaipur Kiran) । औरैया के जिलाधिकारी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी ने आज कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय कक्ष में जूम मीटिंग के माध्यम से विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिए कि शासन की जनहितकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर शिविर आयोजित किए जाएं। शिविरों के माध्यम से वंचित एवं पात्र लोगों का पंजीकरण कर उन्हें योजनाओं से लाभान्वित किया जाए, ताकि शासन की योजनाओं की मंशा पूरी हो सके।

जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि आवास, पट्टा, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांगजन पेंशन, कन्या सुमंगला योजना सहित अन्य योजनाओं से संबंधित प्राप्त प्रार्थना पत्रों का प्रत्येक दशा में आज ही सत्यापन कर संबंधित विभागों को प्रेषित किया जाए। उन्होंने आवारा एवं निराश्रित गोवंशों को गोआश्रय स्थलों में संरक्षित न किए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए चेतावनी दी कि फसल क्षति या दुर्घटना की स्थिति में संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाएगी।

साथ ही उप जिलाधिकारियों को पुराने लंबित मामलों को सूचीबद्ध कर शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। छात्रवृत्ति से संबंधित डाटा समय से उपलब्ध न कराने वाले विद्यालयों को नोटिस जारी करने के भी निर्देश जिला विद्यालय निरीक्षक को दिए गए।

(Udaipur Kiran) कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *