Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

आईजीआरएस पर आने वाली शिकायताें का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हाे : जिलाधिकारी

फोटो

औरैया, 15 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश में औरैया जिले के जिलाधिकारी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी ने सोमवार को जूम मीटिंग के जरिए विभिन्न विभागों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने आईजीआरएस एवं मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर आने वाली तमाम शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर विशेष जोर दिया।

जिलाधिकारी ने जिला व तहसील स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वयं रुचि लेकर कार्य करते हुए संतुष्टि प्रतिशत बढ़ाना सुनिश्चित करें अन्यथा लापरवाही पर जिम्मेदारी तय की जाएगी। उन्होंने छात्रवृत्ति से संबंधित अवशेष प्रकरणों पर असंतोष जताते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक व विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे स्वयं विद्यालयों में जाकर लंबित कार्यवाही पूर्ण कराएं, ताकि पात्र विद्यार्थियों को समय से लाभ मिल सके।

जिलाधिकारी ने शीतलहर को देखते हुए नगर पालिका व नगर पंचायतों को रैन बसेरों का पूर्ण क्षमता से संचालन कराने व चिन्हित स्थलों पर अलाव जलवाने के निर्देश दिए, जिससे कोई भी असहाय व्यक्ति खुले में न सोए। सिंचाई विभाग को नहरों व रजवाहों में टेल तक पानी पहुंचने की स्थिति की फोटो सहित रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया।

इसके साथ ही राजस्व मामलों में दर्ज एफआईआर की सूची उपलब्ध कराने, लंबित वादों के शीघ्र निस्तारण, गौआश्रय स्थलों के निरीक्षण और विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) की अवशेष कार्यवाही शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश भी दिए गए।

—————

(Udaipur Kiran) कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *