जिलाधिकारी ने चित्रकूट में हो रहे विकास कार्यों का लिया जायजा


– कामदगिरि आरती स्थल का भव्यता से हाेगा विकास
चित्रकूट, 29 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । भगवान श्री राम की तपोभूमि चित्रकूट काे विकसित करने के कार्य तेजी से हाे रहे हैं। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने अधिकारियों के साथ सोमवार को कामदगिरि परिक्रमा मार्ग पहुंच कर चल रहे सौन्दर्यीकरण कार्य का जायजा लिया। इस दौरान डीएम पुलकित गर्ग ने परिक्रमा में आकर्षक ढंग के पत्थर लगाने के पर्यटन अधिकारी को निर्देश दिए।
इसके अलावा जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने कामदगिरि आरती स्थल का निरीक्षण करते हुए कहा कि पर्यटन विकास के कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिया जाय। आरती स्थल को पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनाया जाए। परिक्रमा में जल निकासी के लिए बनाए जा रहे नाले का समय सीमा के अंदर पूरा कराया जाए। इसके अलावा व्यू प्वाइंट पर साइन बोर्ड लगाया जाए। तीर्थ यात्रियों की सुविधा के लिए बनाए गए स्वच्छ शौचालयों को संचालित किया जाए। चित्रकूट को पर्यटन का हब बनाना शासन का लक्ष्य है। डीएम ने अधिकारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि चित्रकूट के पर्यटन विकास के कार्यों में गुणवत्ता की अनदेखी किसी दशा में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर पर्यटन अधिकारी आर के रावत, नगर पालिका के ईओ लाल जी यादव, संत विपिन विराट महाराज, सभासद अरुण त्रिपाठी आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे।
—————
(Udaipur Kiran) / रतन पटेल



