Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
BIHAR

जिलाधिकारी ने दी चेतावनी कहा राजस्व कार्यों में कोताही पर नपेंगे कर्मी

बैठक
बैठक
बैठक

सारण, 16 दिसंबर (Udaipur Kiran) ।जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने मंगलवार को राजस्व कार्यों की समीक्षा करते हुए स्पष्ट कर दिया है कि कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को बख्शा नहीं जाएगा।

सभागार में आयोजित इस बैठक में जिलाधिकारी ने अपर समाहर्ता राजस्व, सभी भूमि सुधार उपसमाहर्ता और अंचलाधिकारियों के साथ बिंदुवार समीक्षा की। जिलाधिकारी ने कड़ा रुख अपनाते हुए निर्देश दिया कि सभी अंचलों में तैनात राजस्व कर्मचारी अनिवार्य रूप से प्रतिदिन निर्धारित सरकारी भवनों में ही बैठकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे। उन्होंने सख्त चेतावनी दी कि किसी भी परिस्थिति में यदि कोई राजस्व कर्मचारी निजी भवन या निजी आवास से कार्यालय का संचालन करते पाया गया तो उसके विरुद्ध तत्काल विधि-सम्मत दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि परिमार्जन प्लस और दाखिल- खारिज से संबंधित सभी लंबित मामलों को एक माह के भीतर हर हाल में निष्पादित करें। उन्होंने भविष्य में आने वाले वादों को भी सरकार द्वारा निर्धारित समय- सीमा के अंदर ही निपटाने का आदेश दिया।

भूमि विवाद के मामलों पर चर्चा करते हुए जिलाधिकारी ने लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि सुनवाई के दौरान जो भी अवांछित तत्व या भू- माफिया चिह्नित किए जाते हैं, उनके विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की सुसंगत धाराओं के तहत कठोर दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही, सरकारी जमीन पर अवैध रूप से चल रही जमाबंदी को चिह्नित कर उसे तत्काल रद्द करने की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया।

बैठक के अंत में जिलाधिकारी ने सभी DCLR को अपने क्षेत्रांतर्गत अंचलों के कार्यों की नियमित समीक्षा और राजस्व कर्मचारियों के कार्यों का पर्यवेक्षण करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि अधिकारी हर माह विभिन्न हल्कों का भौतिक निरीक्षण करेंगे और राजस्व महाभियान के तहत प्राप्त आवेदनों को शत-प्रतिशत पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करेंगे।

—————

(Udaipur Kiran) / धनंजय कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *