Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

जिलाधिकारी का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, उर्वरक वितरण और पराली नियंत्रण पर जोर

फोटो - डीएम की समीक्षा बैठक

औरैया, 21 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । उत्तर प्रदेश के औरैया जिला में जिलाधिकारी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी ने मंगलवार को जूम मीटिंग के माध्यम से जनपद के विभिन्न अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने विभिन्न माध्यमों से प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं के निस्तारण में संतोषजनक एवं गुणवत्तापूर्ण कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक अधिकारी यह सुनिश्चित करे कि कोई भी प्रकरण डिफाल्टर की श्रेणी में न पहुंचे और सभी शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध एवं संतुष्टि पूर्ण हो।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने उर्वरक वितरण व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने की बात कही। उन्होंने निर्देश दिया कि क्लस्टर में तैनात अधिकारी अपनी-अपनी समितियों पर लगातार भ्रमणशील रहें और नियमानुसार उर्वरक का शांतिपूर्ण वितरण कराएं, ताकि किसानों को समय से खाद प्राप्त हो सके और किसी प्रकार की अव्यवस्था या शिकायत उत्पन्न न हो।

पराली जलाने की समस्या को लेकर जिलाधिकारी ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि किसी भी दशा में धान कटाई मशीन (कंबाइन) का संचालन बिना एसएमएस के न किया जाए। यदि ऐसा पाया गया तो संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से अपने क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाने और बिना एसएमएस कंबाइन संचालन पर सख्त रोक सुनिश्चित करने को कहा।

समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने “विकसित उत्तर प्रदेश समर्थ उत्तर प्रदेश” अभियान के अंतर्गत आमजन से क्यूआर कोड के माध्यम से अधिकाधिक सुझाव एवं फीडबैक प्राप्त करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि जनता की सहभागिता से प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और दक्षता बढ़ेगी।

बैठक में उन्होंने सभी अधिकारियों को सतत फील्ड भ्रमण कर विकास कार्यों की प्रगति पर नजर रखने और शासन की प्राथमिकताओं को प्रभावी रूप से लागू करने के निर्देश भी दिए।

—————

(Udaipur Kiran) कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *