Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

जिलाधिकारी की जांच समिति ने किया सड़क दुर्घटना का स्थलीय निरीक्षण

जांच समिति के सदस्य निरीक्षण करते हुए

मथुरा, 17 दिसम्बर(Udaipur Kiran) । जनपद मथुरा के थाना बल्देव क्षेत्रान्तर्गत यमुना एक्सप्रेस-वे (आगरा से नोएड़ा की ओर जाने वाले मार्ग पर) के माइल स्टोन 127 पर 15-16 दिसम्बर की रात्रि में हुए भीषण सड़क हादसे की जांच हेतु जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह द्वारा जांच समिति का गठन किया गया था।

बुधवार अपर जिला मजिस्ट्रेट प्रशासन अमरेश कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड प्रथम गुलवीर सिंह, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन राजेश राजपूत, यमुना एक्सप्रेस-वे प्राधिकरण के महाप्रबंधक (परियोजना) राजेंद्र सिंह भाटी तथा कंशैसनायर जेपी इंफ्राटेक लिमिटेड के महाप्रबंधक (ऑपरेशन) आनंद सिंह द्वारा यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुए सड़क दुर्घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। अपर जिला मजिस्ट्रेट प्रशासन ने अवगत कराया है कि दुर्घटना के समय उपस्थित स्थानीय लोग, बस और अन्य वाहनों में उपस्थित यात्रीगण तथा ड्राइवर के बयान आदि के माध्यम से संभावित कारणों की जांच की जा रही है। अपर जिला मजिस्ट्रेट प्रशासन ने अवगत कराया है कि उक्त दुर्घटना के संबंध में किसी भी व्यक्ति अथवा संस्था को साक्ष्य / जानकारी / सूचना देना हो तो वह दिनांक 18 दिसंबर 2025 को अपर जिला मजिस्ट्रेट प्रशासन / अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के कार्यालय में उपस्थित होकर दे सकता है तथा अपर जिला मजिस्ट्रेट प्रशासन के मोबाइल नंबर 9454417721 या अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के मोबाइल नंबर 9454401103 पर भी दे सकता है।

(Udaipur Kiran) / महेश कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *