Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
BIHAR

नव वर्ष में जिलेवासियों को मिला कई विकासात्मक योजना,आरओबी निर्माण से मिलेगी जाम से मुक्ति

नाव वर्ष विकास योजना

सहरसा, 29 दिसंबर (Udaipur Kiran) ।

सहरसा वासियों के लिए वर्ष 2025 काफी आशाजनक रहा। इस वर्ष सहरसा के विकास हेतु मत्स्यगंधा में ग्लास ब्रिज,हवाई अड्डा विस्तार,पीपा पुल, आरओबी सहित कई अन्य विकासात्मक कार्य प्रारंभ किये गए है। जिससे आने वाले दिनों मे जिले वासियों को काफी सहुलियत प्रदान होगी।

शहर के बंगाली बाजार स्थित रेलवे समपार संख्या 31 पर 28 साल के लंबे इंतजार के बाद रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य बुधवार से शुरू हो गया है।इस आरओबी का निर्माण कार्य तेज गति से किया जाएगा।इसे लगभग दो वर्षों में पूरा करने का लक्ष्य बनाया गया है।वही निर्माण एजेंसी को काम पूरा करने के लिए 30 महीने का समय दिया गया है।

इस आरओबी निर्माण के बाद सहरसा शहर को लंबे समय से लगने वाले यातायात जाम से मुक्ति मिलेगी।ज्ञात हो कि इसका शिलान्यास पहली बार तत्कालीन रेल राज्य मंत्री दिग्विजय सिंह ने किया था।तत्पश्चात साल 2005 में लालू प्रसाद यादव और साल 2014 में अधीर रंजन चौधरी ने भी इसका शिलान्यास किया था।लेकिन तकनीकी कारणों और टेंडर रद्द होने की वजह से काम शुरू नहीं हो सका था। अब यह ब्रिज लगभग 143 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा।

यह आरओबी परियोजना कई बार शिलान्यास के बावजूद अधूरी रही है। जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने बताया कि 2025 मे सहरसा जिला वासियो को प्रमुख सौगात मिली है। जिसके अंतर्गत बंगाली बाजार रेलवे ओभर ब्रिज, कोसी नदी पर राजनपुर मे पीपा पुल, प्रखंड स्तरोय समीक्षा बैठक कार्यक्रम सरकार आपके द्वार, विद्यालयो मे प्रत्येक शनिवार को जाच परीक्षा सहित कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं।

(Udaipur Kiran) / अजय कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *