Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
BIHAR

1.10 करोड़ का डिवाइडर, फिर भी जाम : अरार मोड़ से बंजारी चौक चौक तक सड़क किनारे सजी दुकानें

आवगमन

गोपालगंज, 30 दिसंबर (Udaipur Kiran) ।शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के उद्देश्य से अरार मोड़ से बंजारी चौक तक करीब 1.10 करोड़ रुपए की लागत से सड़क डिवाइडर का निर्माण कराया गया, लेकिन यह महत्वाकांक्षी योजना आम लोगों को जाम से राहत दिलाने में अब तक नाकाम साबित हो रही है।

डिवाइडर बनने के बावजूद इस व्यस्त मार्ग पर रोजाना लंबा जाम लगा रहता है, जिससे राहगीरों, स्कूली बच्चों, मरीजों और व्यापारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों के अनुसार जाम की सबसे बड़ी वजह सड़क किनारे दुकानदारों का अतिक्रमण है। डिवाइडर बनने के बाद भी दुकानदारों ने फुटपाथ और सड़क के हिस्से पर अपनी दुकानें, ठेले और अस्थायी ढांचे फैला रखे हैं। इससे सड़क की वास्तविक चौड़ाई सिमट गई है और वाहनों का आवागमन बाधित हो रहा है। खासकर सुबह और शाम के व्यस्त समय में स्थिति और भी बदतर हो जाती है।

यातायात व्यवस्था को लेकर प्रशासनिक उदासीनता भी जाम की बड़ी वजह बताई जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि डिवाइडर निर्माण के बाद ट्रैफिक प्लान को सख्ती से लागू नहीं किया गया। न तो पर्याप्त संख्या में यातायात पुलिस की तैनाती की गई और न ही अतिक्रमण हटाने के लिए नियमित अभियान चलाया गया। नतीजतन, डिवाइडर होने के बावजूद वाहन चालक मनमाने ढंग से सड़क का उपयोग कर रहे हैं। एक अन्य गंभीर समस्या छोटे वाहनों और ई-रिक्शा का अनियंत्रित प्रवेश है। अरार मोड़–बंजारी चौक मार्ग पर ऑटो, ई-रिक्शा और निजी छोटे वाहनों की संख्या काफी अधिक है। इनके लिए न तो अलग लेन निर्धारित की गई है और न ही इनके प्रवेश पर कोई ठोस रोक है। कई बार ये वाहन बीच सड़क पर ही सवारियां उतारते और चढ़ाते नजर आते हैं, जिससे जाम की स्थिति और गंभीर हो जाती है।

स्थानीय व्यापारियों का भी कहना है कि जाम की वजह से उनके कारोबार पर असर पड़ रहा है। ग्राहक समय पर दुकानों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं, वहीं बाहर से आने वाले लोग इस सड़क से गुजरने से कतराने लगे हैं।

—————

(Udaipur Kiran) / Akhilanand Mishra

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *