Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

बीआईटी क्रिकेट लीग में डिवाइन स्ट्राइकर्स की टीम बनी चैंपियन

बीआईटी क्रिकेट लीग 2025 में टीम सहित अन्‍य

रांची, 13 दिसंबर (Udaipur Kiran) । बीआईटी मेसरा पॉलिटेक्निक मैदान में शनिवार को बीआईटी क्रिकेट लीग 2025 का फाइनल मुकाबला शनिवार को खेला गया। खेल में डिवाइन स्ट्राइकर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अवेंजर वॉरियर्स को पराजित करते हुए टूर्नामेंट की पहली चैंपियन टीम बनने का गौरव हासिल किया।

वहीं फाइनल में अवेंजर वॉरियर्स के कप्तान डॉ रजनीश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। शुरुआत में ही डिवाइन स्ट्राइकर्स के कप्तान डॉ श्रीधर पटनायक के आउट होने से मैच अवेंजर के पक्ष में जाता दिखा। लेकिन अविषेककी सधी गेंदबाजी के सामने डिवाइन स्ट्राइकर्स की टीम 118 रन पर सिमट गई।

इधर, लक्ष्य का पीछा करने उतरी अवेंजर वॉरियर्स की टीम को सलामी बल्लेबाज अविषेक और रजनीश ने तेज शुरुआत दिलाई। हालांकि, बीच के ओवरों में अविजित और अजय कपरदार की घातक गेंदबाजी ने मैच का रुख पलट दिया। अवेंजर के तीन महत्वपूर्ण विकेट गिर गए। अंतिम जोड़ी मयंक परासर और नीतीश कुमार ने संघर्षपूर्ण बल्लेबाजी करते हुए मुकाबले में वापसी की कोशिश की, लेकिन टीम को हार से नहीं बचा सके।

फाइनल मुकाबले में अजय कपरदार को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के लिए शुभम को बेस्ट बैट्समैन, अजय कपरदार को बेस्ट बॉलर और डॉ अविषेक कश्यप को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार प्रदान किया गया। वहीं मैैच में विशेष सहयोग के लिए श्री राम महली को सम्मानित किया गया।

मैच के दौरान दर्शकों सहित अन्य लोगों की भारी भीड़ मौजूद रही।

—————

(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *