मंडलायुक्त ने रैन बसेरों , सार्वजनिक स्थलों का किया निरीक्षण, जरूरतमंदों को किया कम्बल वितरण

अयोध्या, 17 दिसंबर (Udaipur Kiran) । ठंड के मौसम को दृष्टिगत रखते हुए आयुक्त अयोध्या मंडल राजेश कुमार ने बुधवार की रात्रि को नगर क्षेत्र के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों एवं रैन बसेरों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रोडवेज बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन, साकेत रैन बसेरा एवं निषाद राज रैन बसेरा का जायजा लिया।
निरीक्षण के समय आयुक्त ने रैन बसेरों में ठहरने वाले निराश्रित एवं गरीब नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा ठंड से बचाव हेतु कम्बलों का वितरण भी किया। उन्होंने निर्देश दिए कि रैन बसेरों में साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल एवं सुरक्षा सहित सभी मूलभूत सुविधाएं निरंतर सुचारू रूप से उपलब्ध कराई जाएं, ताकि किसी भी जरूरतमंद को असुविधा न हो। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि शीतकाल के दौरान रैन बसेरों की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए एवं जरूरतमंदों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाए।
इस अवसर पर नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अमित कुमार भट्ट तथा उप जिलाधिकारी (एसडीआर) सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौके पर उपस्थित रहे।
(Udaipur Kiran) / पवन पाण्डेय



