Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी के पद पर प्रोन्नत हुए संभागीय निरीक्षक (प्राविधिक) हरिओम

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी के पद पर प्रोन्नत हुए संभागीय निरीक्षक (प्राविधिक) हरिओम

मुरादाबाद, 16 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद परिवहन विभाग में संभागीय निरीक्षक (प्राविधिक) के पद पर लंबे समय से तैनात हरिओम को शासन ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी के पद पर प्रोन्नत किया।

उत्तर प्रदेश शासन परिवहन अनुभाग-3 में प्रमुख सचिव अमित गुप्ता के द्वारा जारी पत्र के अनुसार उत्तर प्रदेश में 18 कर्मचारियों अधिकारियों को ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी के पद पर प्रोन्नत किया गया है। जिसमें मुरादाबाद परिवहन विभाग में संभागीय निरीक्षक (प्राविधिक) नाम भी शामिल है। हरिओम का सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी के पद पर प्रोन्नत होने पर साथी कर्मचारियों और अधिकारियों आदि ने बधाई व शुभाकामनाएं दी है।

(Udaipur Kiran) / निमित कुमार जायसवाल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *