Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

2.23 करोड़ की बिक्री के साथ मण्डल स्तरीय खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का समापन

धर्मेन्द्र राय ने गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया

वाराणसी, 29 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । उप्र खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड की ओर से वाराणसी में अर्बन हॉट प्रांगण में आयोजित मण्डल स्तरीय खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी (20 दिसम्बर 2025 से 29 दिसम्बर 2025 तक) का समापन हुआ। समापन के अवसर पर विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र राय ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर व खादी उत्पादकों, दुकानदारों को सराहा व माटी कला टूल्स किट वितरण योजना अंतर्गत चाक के 50 लाभार्थियों व पग मिल के नौ लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरण किया। साथ ही मंडल स्तरीय पुरस्कार योजना अंतर्गत तीन लाभार्थियों को चेक प्रदान किया।

सदस्य विधान परिषद धर्मेन्द्र ने कहा कि खादी एक वस्त्र ही नहीं अपितु विचार धारा है। आज शासन–प्रशासन खादी बोर्ड की विभिन्न योजनाओं में युवाओं व महिलाओं को आत्मनिर्भर कर उन्हें रोजगार हेतु अनुदान प्रदान कर रहा है। खादी मेला में प्रदेश व देश के विभिन्न हस्तशिल्प उद्योगों को एक मंच मिल रहा है। उन्होंने बताया कि वाराणसी संत कबीर दास की भी धरती है, जो संत होने के साथ साथ कर्म से बुनकर भी थे। प्रजापति समाज आज मिट्टी के बर्तन बनाने के लिए पत्थर की चाक के स्थान पर इलेक्ट्रॉनिक चाक का वितरण कर रहे, जो आज माटी कला बोर्ड व ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा किया गया उनके कार्य क्षमता में वृद्धि के साथ साथ कार्यों में नयापन भी आया लाया है।

अपर आयुक्त (उद्योग) वाराणसी उमेश कुमार सिंह ने कहा कि खादी प्रदर्शनी द्वारा वोकल फॉर लोकल व ओडीओपी योजनाओं को बल मिला है। परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी यू. पी. सिंह ने अतिथियों व ग्राहकों को आभार व धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बताया कि 20 दिसम्बर 2025 से 29 दिसम्बर 2025 तक आयोजित 10 दिवसीय खादी मेले के द्वारा खादी के उत्पादों, स्थानीय हस्तशिल्प व खादी विचार धारा का प्रचार–प्रसार किया गया। उन्होंने बताया कि आयोजित बृहद प्रदर्शनी में लगे 125 स्टालों पर खादी उत्पाद सूती खादी, ऊनी खादी, पोली खादी, सिल्क के वस्त्र, रेडीमेड वस्त्र, जूट के खादी बैग, वूलन प्रोडक्ट, अचार, मुरब्बा, नमकीन, अगरबत्ती, साबुन, कश्मीरी ड्राई फ्रूट्स व मखाना इत्यादि उत्पादों की 2.23 करोड़ रुपए की बिक्री हुई। प्रत्येक दिन सायंकाल आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में लोकगीत, भजन, कवि सम्मेलन अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के विचारों, मूल्यों उद्देश्यों का प्रचार–प्रसार किया गया। परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी ने उपस्थित मीडिया बंधुओं को सम्मानित करते हुए उनका आभार व धन्यवाद दिया कि उनके द्वारा खादी उत्सव को लगातार 10 दिनों तक व्यापक रूप से प्रचार–प्रसार किया गया।

कार्यक्रम में चंदौली के जिला ग्रामोद्योग अधिकारी गिरजा प्रसाद यादव, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी जौनपुर वी. के. सिंह, ग्रामोद्योग अधिकारी भदोही राजेश कुमार सिंह, वरिष्ठ सहायक अमन, पवन सहित अधिकारी एवं कर्मचारी व पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / श.चन्द्र

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *