Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

संभागीय परिवहन विभाग बागपत ने 7 वाहन किये सीज

वाहनों पर कार्रवाई के दौरान सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी

बागपत, 22 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में निजी स्कूलों में छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए चेतावनी दिए जाने के बाद वाहनों की

मनमानी के खिलाफ संभागीय परिवहन विभाग एक्शन माेड में आ गया है। इसी क्रम में सोमवार को जिला संभागीय अधिकारी द्वारा कई वाहनों को सीज करने की कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई जिलाधिकारी अस्मिता लाल के निर्देश पर शुरू की गई हैं।

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि आज जिले में निजी वाहनों द्वारा स्कूली बच्चों के परिवहन की जांच की गई। इस दौरान 5 निजी इको वैन एवं 2 मैजिक वाहन, जिनके वैध प्रपत्र समाप्त पाए गए, को निरुद्ध किया गया। इन वाहनों के माध्यम से क्रिस्टू ज्योति, वनस्थली, रेड रोज एवं ऑक्सफोर्ड स्कूल के बच्चों का परिवहन किया जा रहा था। 5 निजी वाहनों को क्रिस्टू ज्योति स्कूल परिसर में ही निरुद्ध किया गया तथा विद्यालय प्रबंधन को निर्देशित किया गया कि वे अपने स्कूल के बच्चों के परिवहन में लगे सभी निजी वाहनों की सूची तीन दिन के भीतर उपलब्ध कराएं, ताकि वाहनों को वैध रूप से संचालित कराया जा सके। संभागीय परिवहन विभाग की ओर से अपील की कि गई कि बिना वैध प्रपत्रों के संचालित किसी भी निजी वाहन को स्कूली बच्चों के परिवहन में न लगाया जाए।

—————

(Udaipur Kiran) / सचिन त्यागी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *