Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
BIHAR

मोतिहारी विधानसभा से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेगे दिव्यांशु भारद्वाज

प्रेस को संबोधित करते दिव्यांशु

पूर्वी चंपारण,16 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) ।पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष रहे और पूर्व युवा जदयू प्रदेश अध्यक्ष दिव्यांशु भारद्वाज मोतिहारी विधानसभा से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने की घोषणा की है।

मीडिया को इसकी जानकारी देते उन्होने कहा कि वे 17 अक्टूबर को निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन करेंगे। नामांकन के अवसर पर हवाई अड्डा मैदान, मोतिहारी में एक भव्य जनसभा आयोजित की जाएगी, जिसमें मोतिहारी शहर के सभी वार्डों और 22 पंचायतों से लगभग 10,000 लोग शामिल होंगे।

दिव्यांशु भारद्वाज नें कहा कि यह चुनाव मेरे लिए सत्ता पाने का साधन नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ को विधान सभा तक पहुंचाने का मिशन है। मैंने राजनीति को करियर नहीं, सेवा का माध्यम चुना है। मोतिहारी में आज भी बिना भवन के केंद्रीय विद्यालय,और केंद्रीय विश्वविद्यालय चल रहा है,आयुर्वेद कॉलेज को बंद कर दिया गया। पूरा जिला बेरोज़गारी, पलायन, टूटी सड़कों, उपेक्षित शिक्षा और कमजोर स्वास्थ्य व्यवस्था से जूझ रही है। ये ही मेरे असली चुनावी मुद्दे हैं,और मैं इन्हीं मुद्दो को लेकर जनता के बीच जाऊंगा।

उन्होंने कहा कि मैं किसी पार्टी का नहीं, बल्कि मोतिहारी की जनता का उम्मीदवार बनकर मैदान में उतर रहा हूँ। मेरा विश्वास है कि जब जनता खुद अपनी राजनीति तय करती है, तभी सच्चे मायने में लोकतंत्र जीवित रहती है।

—————

(Udaipur Kiran) / आनंद कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *