Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
BIHAR

ब्रह्मपुर के बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर में निर्माण पर डीएम नाराज

मंदिर परिसर का निर्माण कार्य देखती डीएम साहिला

बक्सर, 20 दिसंबर (Udaipur Kiran) । बिहार में बक्सर जिले के ब्रह्मपुर स्थित बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर परिसर में विकास के नाम पर धार्मिक मर्यादा के विपरीत किए जा रहे निर्माण कार्य का मामला शनिवार को जिलाधिकारी साहिला के निरीक्षण के बाद सामने आया।

जिलाधिकारी मंदिर पहुंचकर बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ का दर्शन-पूजन किया और इसके बाद परिसर के प्रथम व द्वितीय चरण के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान धार्मिक परंपरा के अनुरूप न होने वाले निर्माण और घटिया गुणवत्ता को देखकर उन्होंने गहरी नाराजगी जताई। मंदिर से जुड़े लोगों ने अतिथि गृह के नाम पर धर्मशाला को तोड़ने, पुष्प वाटिका के अतिक्रमण, देवस्वरूप पूजनीय रुद्राक्ष और आंवला वृक्ष के पास शौचालय की टंकी बनाए जाने की शिकायत की। नारायण जी पांडे ने बताया कि इस संबंध में हाईकोर्ट में मामला भी दायर किया गया है। इस पर अनुमंडल अधिकारी राकेश कुमार ने कहा कि कोर्ट का निर्णय ही मान्य होगा।

अतिथि गृह के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने इसे होटल जैसी बनावट वाला बताते हुए आपत्ति जताई और कहा कि मंदिर परिसर का विकास आध्यात्मिक अनुभूति देने वाला होना चाहिए। घटिया दरवाजे, खिड़कियां और रेलिंग देखकर अधिकारी निरुत्तर रह गए। जिलाधिकारी ने निर्माण एजेंसी को फटकार लगाते हुए तत्काल सुधार और बेहतर गुणवत्ता से कार्य कराने का निर्देश दिया। इस दौरान प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / दिलीप कुमार ओझा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *