नालंदा जिले में डीएम ने किया साप्ताहिक समन्वय का अनुमोदन

नालंदा, बिहारशरीफ 2 दिसंबर (Udaipur Kiran) ।जिला मुख्यालय स्थित हरदेव भवन सभागार में मंगलवार को जिलाधिकारी नालंदा की अध्यक्षता में जिलाअनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय तकनीकी गैर तकनीकी पदाधिकारियों के साथ साप्ताहिक समन्वय की समीक्षा बैठक आयोजित की गई ।सभी पदाधिकारियो को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि सभी कार्यालय में शिकायत पंजी के संधारण एवं उसको अद्यतन रखा जाए ।सभी पदाधिकारियों का सीयूजी फोन निर्बाध रूप से सक्रिय रखा जाए।
प्रखंड एवं अंचल स्तर के सभी कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन एवं शिकायतों का समाधान अतिशीघ्र किया जाए। प्राप्त शिकायतों का प्राथमिक निष्पादन 12 घंटे के अंदर करने का आदेश जारी किया गया है। तकनीकी पदाधिकारियों निर्देश देते हुए कहा कि यदि रैयती जमीन पर कार्य करते हैं तो कार्य प्रारंभ पूर्व रैयत से एनओसी लेना अनिवार्य है।प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं का अनुपालन के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
सभी अनुमंडल पदाधिकारी को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि प्राथमिकता के आधार पर राशन कार्ड निर्माण हेतु नया के वाई सी को बढ़ाया जाए ।जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र में संचालित बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, कार्य में प्रगति लाने हेतु जिला शिक्षा पदाधिकारी को उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।
संबंधित पदाधिकारी को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि सीएम डैशबोर्ड, डीएम जनता दरबार, लोक शिकायत में प्राप्त आवेदनों का निष्पादन समयबद्ध तरीके से की जाए । साथ हीं निर्वाचन कार्य की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी अपने क्षेत्र में स्नातक उत्तीर्ण व्यक्तियों से निर्वाचक सूची में नाम जोड़ने आदि से संबंधित रिपोर्ट यथाशीघ्र भेजना जारी रखें ।
विधि शाखा प्रभारी पदाधिकारी को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि माननीय उच्च न्यायालय में लंबित वादों के मामलों का निष्पादन कैंप मोड में यथाशीघ्र करें।जिला पदाधिकारी ने कहा कि हर खेत तक सिंचाई के लिए पानी की व्यवस्था करना कार्यपालक अभियंता सिंचाई विभाग समय पर देखरेख करते हुए करें।
—————
(Udaipur Kiran) / प्रमोद पांडे



