Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

आंगनबाड़ी केंद्र पर मना नन्हीं इशिता का जन्मदिन, डीएम, सीडीओ हुए शामिल

आंगनबाड़ी केंद्र पर मना नन्हीं इशिता का जन्मदिन, डीएम, सीडीओ हुए

कानपुर, 18 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के कानपुर जनपद के विधनू ब्लॉक के नगवां प्राथमिक विद्यालय परिसर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में गुरूवार को केंद्र में पढ़ने वाली नन्हीं इशिता के चौथे जन्मदिन को धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह व मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन भी उपस्थित रही।

जिलाधिकारी ने नन्ही इशिता के चार वर्ष पूर्ण होने पर केक कटवाते हुए कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र अब केवल पोषण और टीकाकरण तक सीमित नहीं रह गए हैं, बल्कि ये बच्चों के भावनात्मक, सामाजिक और बौद्धि विकास की मजबूत नींव बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे छोटे-छोटे आयोजन बच्चों के मन में अपनापन, सुरक्षा और आत्मविश्वास पैदा करते हैं।

जिलाधिकारी ने कहा कि फूलों और रंगीन गुब्बारों से सजे आंगनबाड़ी केंद्र में जैसे ही इशिता ने केक काटा, तालियों और बच्चों की खुशी से पूरा परिसर गूंज उठा। केक के साथ खिली इशिता की मुस्कान मानो पूरे केंद्र में फैल गई। नन्हीं इशिता को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उसे उपहार भेंट किया।

मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों में माहौल को बच्चों के अनुकूल और आनंददायक बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। यहां शिक्षा, पोषण और देखभाल के साथ-साथ बच्चों की मुस्कान भी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जब बच्चे खुशी के साथ सीखते हैं, तभी उनकी मजबूत नींव रखी जा सकती है।

इस मौके पर सीडीपीओ रत्ना श्रीवास्तव, मुख्य सेविका अनामिका एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री सुमन मौजूद रहे।

(Udaipur Kiran) / मो0 महमूद

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *