Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

पेंशनर दिवस पर बुजुर्गों का अभिनंदन, डीएम ने समस्याएं भी सुनी

बुजुर्ग पेंशनर का अभिनंदन करते जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार।

– समस्याओं के त्वरित निस्तारण का भरोसा

मीरजापुर, 17 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के जनपद मीरजापुर के जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में बुधवार को जिला पंचायत सभागार में पेंशनर दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 80 वर्ष अथवा उससे अधिक आयु पूर्ण कर चुके 21 वरिष्ठ पेंशनरों को अंगवस्त्रम व माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में 85 वर्षीय के.पी. सिंह पूर्व जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी प्रमुख रूप से शामिल रहे।

कार्यक्रम में विभिन्न पेंशनर संगठनों के पदाधिकारियों ने पेंशनरों से जुड़ी समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष रखीं। जिलाधिकारी ने मुख्य कोषाधिकारी को निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो वृद्ध पेंशनर चलने-फिरने में असमर्थ हैं, उनके जीवित प्रमाण पत्र के सत्यापन के लिए कोषागार से कर्मचारी उनके घर भेजे जाएं, ताकि उन्हें अनावश्यक परेशानी न हो। पेंशनरों की सुविधा के लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर कोषागार द्वारा व्हाट्सएप नंबर 8765923824, 8765923825 एवं 8765923826 जारी किए गए हैं, जिन पर पेंशनर अपने जीवित प्रमाण पत्र व अन्य समस्याओं से संबंधित प्रत्यावेदन भेज सकते हैं। समाधान के बाद उन्हें सूचित भी किया जाएगा। कार्यक्रम में संयुक्त/अपर निदेशक कोषागार एवं पेंशन विन्ध्याचल मंडल, कोषाधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी, पेंशनर संगठनों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में पेंशनर उपस्थित रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / गिरजा शंकर मिश्रा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *