Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
BIHAR

डीएम ने फारबिसगंज बियाडा सहित अनुमंडल कार्यालय और काली मेला ग्राउंड का किया निरीक्षण

अररिया फोटो:डीएम निरीक्षण करते

अररिया 24 दिसम्बर(Udaipur Kiran) ।अररिया के नव पदस्थापित डीएम विनोद दूहन ने बुधवार को फारबिसगंज के औद्योगिक प्रक्षेत्र बियाडा सहित अनुमंडल कार्यालय और काली पूजा मेला ग्राउंड का निरीक्षण किया।

डीएम सबसे पहले अधिकारियों के साथ बियाडा क्षेत्र पहुंचे और परिसर में लगे उद्योग धंधों को जायजा लिया और फिर उद्योग धंधे स्थापित करने वाले उद्यमियों से बातचीत कर उनकी शिकायतों को सुना। बियाडा क्षेत्र में उद्योग स्थापित करने वाले उद्यमियों ने जल निकासी, बिजली के पोल,सुरक्षा सहित अन्य मसलों पर डीएम का ध्यान आकृष्ट कराया।जिस पर डीएम ने सकारात्मक रूप से सहयोग का आश्वासन दिया।

डीएम अधिकारियों के साथ काली पूजा मेला ग्राउंड भी गए।दरअसल तत्कालीन डीएम अनिल कुमार के द्वारा कोरोनाकाल से बंद फारबिसगंज के ऐतिहासिक काली पूजा मेला के आयोजन को लेकर सहमति दी थी,जिसके बाद फारबिसगंज नगर परिषद की ओर से फिर से ऐतिहासिक काली पूजा मेला का आयोजन को लेकर पहल करते हुए इसका टेंडर भी किया है,जिसका ओपनिंग 30 दिसम्बर को है।मौके पर एसडीओ रंजीत कुमार रंजन,बीडीओ सीओ,नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी समेत अन्य पदाधिकारी और नप के मुख्य पार्षद वीणा देवी मौजूद थी।

डीएम विनोद दूहन ने फारबिसगंज अनुमंडल कार्यालय का भी निरीक्षण किया और इस दौरान जन शिकायतों और उसके समाधान को लेकर जानकारियां ली।साथ ही अन्य मसलों पर भी डीएम ने अधिकारियों से बातचीत करते हुए अधिकारियों को लोक कल्याणकारी योजनाओं को लेकर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

(Udaipur Kiran) / राहुल कुमार ठाकुर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *