Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

डीएम ने डीएलसीसी की तिमाही बैठक में की ऋण की समीक्षा, युवा उद्यमी योजना पर जोर

Photo

बाराबंकी, 30 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के जनपद बाराबंकी के कलेक्ट्रेट परिसर स्थित लोकसभागार में जिला सलाहकार समिति की तिमाही बैठक जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।बैठक में जिलाधिकारी द्वारा सर्वप्रथम बैंकवार ऋण-जमानुपात की समीक्षा की गई। उन्होंने निर्देशित किया कि जनपद में सीडी रेश्यो में वृद्धि हेतु सभी बैंक निरंतर एवं प्रभावी प्रयास सुनिश्चित करें। जिन बैंकों का सीडी रेश्यो 50 प्रतिशत से कम है, उनके जोनल मैनेजरों को पत्र प्रेषित किए जाने के निर्देश एलडीएम को दिए गए।

जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना के अंतर्गत प्राप्त सभी आवेदनों पर बैंक त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करें, जिससे अधिकाधिक युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ा जा सके। उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड, स्वयं सहायता समूहों के क्रेडिट लिंकेज, ओडीओपी तथा विभिन्न रोजगारपरक योजनाओं के अंतर्गत ऋण वितरण में अपेक्षित प्रगति लाने के निर्देश भी दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अन्ना सुदन सहित समस्त संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी, अग्रणी जिला प्रबंधक एवं विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) / पंकज कुमार चतुवेर्दी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *