Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

गोरखपुर महोत्सव 2026 की तैयारियों की डीएम ने समीक्षा की, अधिकारियाें काे दिए निर्देश

गोरखपुर महोत्सव 2026 की तैयारियों की समीक्षा बैठक सम्पन्न, डीएम दीपक मीणा ने दिए आव
गोरखपुर महोत्सव 2026 की तैयारियों की समीक्षा बैठक सम्पन्न, डीएम दीपक मीणा ने दिए आव

गोरखपुर, 18 दिसंबर (Udaipur Kiran) । आगामी गोरखपुर महोत्सव 2026 को भव्य, सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से विकास भवन सभागार, गोरखपुर में तैयारियों की समीक्षा बैठक गुरुवार काे आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी दीपक मीणा ने की। यह महोत्सव 11, 12 एवं 13 जनवरी 2026 को चम्पा देवी पार्क में आयोजित किया जाएगा।

बैठक में अब तक की गई तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने महोत्सव के सफल आयोजन के लिए विभिन्न विभागों से समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गोरखपुर महोत्सव जनपद की सांस्कृतिक पहचान को दर्शाने वाला महत्वपूर्ण आयोजन है, ऐसे में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

डीएम ने महोत्सव के दौरान पत्रकारों, अधिकारियों एवं संभ्रांत नागरिकों के लिए पास व्यवस्था, बाहर से आने वाले रंगकर्मियों एवं कलाकारों के ठहरने, भोजन एवं आवागमन की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने निर्देशित किया कि कलाकारों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए समय से सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।

महोत्सव में आने वाले दर्शकों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष जोर दिया गया। पुलिस विभाग को निर्देश दिए गए कि भीड़ प्रबंधन, सीसीटीवी निगरानी, आपातकालीन व्यवस्था और महिला सुरक्षा पर विशेष ध्यान रखा जाए। वाहनों की पार्किंग व्यवस्था को सुव्यवस्थित रखने तथा यातायात सुचारू बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में बताया गया कि गोरखपुर महोत्सव का उद्घाटन पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री द्वारा किया जाएगा, जबकि समापन समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे और खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे। इसे देखते हुए प्रशासनिक एवं सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर महोत्सव की रूपरेखा पर चर्चा करते हुए अधिकारियों ने बताया कि गोरखपुर महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम, टैलेंट हंट, इंटर स्कूल प्रतियोगिताएं, महिला प्रतियोगिताएं, स्थानीय कलाकारों को मंच, व्यावसायिक एवं फूड स्टॉल सहित अनेक आकर्षण होंगे। यह महोत्सव जनपद का अब तक का सबसे बड़ा सांस्कृतिक आयोजन होगा।

जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर कार्य करें, ताकि गोरखपुर महोत्सव 2026 को सकुशल, भव्य और यादगार बनाया जा सके।

बैठक में जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्धन, मुख्य विकास अधिकारी शाश्वत त्रिपुरारी, जीडीए सचिव पुष्पराज सिंह, पुलिस अधीक्षक अपराध सुधीर जायसवाल, पुलिस अधीक्षक यातायात राजकुमार पांडेय सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / प्रिंस पाण्डेय

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *