Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

संदर्भों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण व सर्दी से बचाव के लिए डीएम सख्त

फोटो

औरैया, 16 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में विभिन्न माध्यमों से प्राप्त होने वाले संदर्भों व शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने तथा संतुष्टि प्रतिशत कम पाए जाने पर जिलाधिकारी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी ने कड़ा रुख अपनाया है। जूम मीटिंग के दौरान समीक्षा करते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि जिन विभागीय अधिकारियों का संतुष्टि प्रतिशत खराब है, उन्हें पत्र लिखकर जवाबदेही तय की जाए।

डीएम ने कहा कि जिला एवं विकासखंड स्तर पर प्रकरणों के फौरी और गुणवत्ताहीन निस्तारण से जनपद की रैंकिंग प्रभावित हो रही है, जो अत्यंत आपत्तिजनक है। सभी अधिकारी गुणवत्तापूर्ण कार्यवाही करते हुए संतुष्टि प्रतिशत बढ़ाना सुनिश्चित करें। शीतलहर के मद्देनजर उन्होंने निर्देश दिए कि कोई भी असहाय, गरीब अथवा मजबूर व्यक्ति सर्दी से परेशान न होने पाए। क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान जरूरतमंदों की पहचान कर उन्हें तत्काल कंबल उपलब्ध कराए जाएं। थानाध्यक्ष, बीडीओ, तहसीलदार व उप जिलाधिकारी अपने साथ कंबल रखें तथा आवश्यकता अनुसार वितरण करें। मिशन समाधान के तहत कब्जा मुक्त कराई गई भूमि पर पुनः अवैध कब्जे की स्थिति में एफआईआर सहित कठोर कार्रवाई के आदेश भी दिए गए।

————-

(Udaipur Kiran) कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *