Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

पूर्व सैनिकों की समस्याओं पर डीएम ने लिया संज्ञान, त्वरित निस्तारण का दिया भरोसा

फोटो

औरैया, 15 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के औरैया जिला कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में आयोजित पूर्व सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास की बैठक में साेमवार काे जिलाधिकारी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी ने पूर्व सैनिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित व प्रभावी निस्तारण का भरोसा दिलाया। बैठक के दौरान पूर्व सैनिकों की ओर से प्रस्तुत विभिन्न समस्याओं से संबंधित आवेदन पत्रों का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी को निर्देश दिए कि सभी आवेदनों का विस्तृत विवरण पंजिका में अंकित कर कलेक्ट्रेट कार्यालय को उपलब्ध कराया जाए। साथ ही 15 दिन बाद निस्तारण की प्रगति से भी अवगत कराया जाए।

बैठक में पूर्व सैनिकों ने स्वास्थ्य सेवाओं एवं कैंटीन सुविधा की मांग रखी। इस पर जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ने जानकारी दी कि इंटीग्रेटेड परिसर का निर्माण कार्य प्रगति पर है, जिसमें स्वास्थ्य सेवाएं, कैंटीन तथा जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

जिलाधिकारी ने पूर्व सैनिकों से अपील की कि इंटीग्रेटेड परिसर में श्रमदान के माध्यम से साफ-सफाई करें तथा “एक पेड़ शहीदों के नाम” लगाकर उसके संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभाएं। इसके अतिरिक्त आगामी नुमाइश में पूर्व सैनिक सम्मेलन आयोजित कराने की मांग पर जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार, जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी, पूर्व सैनिक एवं संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।

—————

(Udaipur Kiran) कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *