Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

डीएम का सख्त रुख: अनुपस्थित शिक्षिकाओं का वेतन रोका

छात्रा से बातचीत करते हुए डीएम

बांदा, 15 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में जिलाधिकारी बांदा जे. रीभा ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय एवं उच्चीकृत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, महुआ का सोमवार को आकस्मिक निरीक्षण कर बड़ी कार्रवाई की। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में लापरवाही पाए जाने पर जिलाधिकारी ने अनुपस्थित स्टाफ के विरुद्ध सख्त कदम उठाए।

निरीक्षण के समय फुल टाइम टीचर दीपिका तिवारी, लेखाकार श्यामकली कुशवाहा एवं हेड कुक सुनीता तिवारी बिना सूचना के अनुपस्थित पाई गईं। इस पर जिलाधिकारी ने तीनों के अनुपस्थित दिवसों का वेतन अवरुद्ध करते हुए नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए।

इसके अलावा फुल टाइम टीचर गीता देवी के 01 दिसंबर से लगातार अनुपस्थित रहने पर जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं अर्द्धवार्षिक परीक्षा के दौरान कक्षा-8 में अध्यापिका अंजू वर्मा के अनुपस्थित मिलने पर उन्हें कड़ी चेतावनी जारी की गई।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि बालिकाओं की शिक्षा एवं सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और लापरवाही करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। निरीक्षण के दौरान विद्यालय की वार्डेन एवं अन्य स्टाफ मौजूद रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / अनिल सिंह

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *