Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

पारिवारिक विवाद के चलते डॉक्टर ने फांसी लगाकर दी जान

उरई कोतवाली

उरई, 30 सितम्बर (Udaipur Kiran News) । उरई कोतवाली क्षेत्र में एक डॉक्टर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 42 वर्षीय डॉ. सचिन आर्या सोमवार की रात अपने घर में मृत पाए गए। वे पिछले 12 सालों से रामपुरा सीएचसी में होम्योपैथिक डॉक्टर के पद पर कार्यरत थे। डॉ. सचिन ने सोमवार रात परिवार के साथ भोजन किया। इसके बाद वे अपने कमरे में गए और फिर घर के ऊपरी हिस्से में जाकर पानी की रबड़ की पाइप से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। जब वे देर तक कमरे में नहीं लौटे, तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। ऊपरी मंजिल पर पहुंचने पर परिजनों ने उन्हें फंदे से लटका देखा। आनन-फानन में उन्हें नीचे उतारकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बता दें कि, डॉ. सचिन अपने परिवार के साथ उरई के सुशील नगर में रहते थे। उनके परिवार में पिता हरिशंकर, मां सरोज, पत्नी रीना और दो बेटियां हैं। डॉक्टर के चचेरे भाई गगन आर्या ने बताया कि डॉ. सचिन लंबे समय से घरेलू कलह के कारण मानसिक तनाव में थे। हालांकि, उन्होंने इस बारे में कभी परिवार से खुलकर बात नहीं की थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

वहीं उरई कोतवाली प्रभारी अंजन कुमार ने बताया कि घटना के पीछे घरेलू क्लेश बताया जा रहा है। जांच पड़ताल जारी है।

—————

(Udaipur Kiran) / विशाल कुमार वर्मा

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *