Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

डोरंडा काली पूजा समिति राजस्थानी कला-संस्कृति की थीम बनाएगी भव्य पंडाल

मां काली की तस्‍वीर

रांची, 16 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । न्यू काली पूजा समिति, काली मंदिर रोड डोरंडा के 44 वें वार्षिक उत्सव के आयोजन को लेकर समिति का गठन गुरुवार को किया गया। नवरत्न कुमार बाली की अध्यक्षता में आयाेजित बैठक में सर्वसम्मति से अध्यक्ष के रूप में शंभू गुप्ता को, जबकि सचिव अजय घोष एवं कोषाध्यक्ष मनोज मालाकार को बनाया गया। यह जानकारी मीडिया प्रभारी शाहिद खान और कामरान ने गुरूवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी।

कामरान ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी न्यू काली पूजा समिति काली मंदिर रोड डोरंडा की ओर से 44 वें वार्षिक उत्सव मनाते हुए पूजा का आयोजन किया जा रहा है। इसमें राजस्थानी कला और संस्कृति की थीम पर भव्य पूजा पंडाल का प्रारूप आपको न्यू काली पूजा समिति काली मंदिर रोड के पूजा प्रांगण में देखने को मिलेगा। कार्यक्रम का उद्घाटन आगामी 20 अक्टूबर को संध्या सात बजे पांच संत करेंगे। इसके बाद रात्रि में मां काली की पूजा और रात्रि 12 बजे बजे पुष्पांजलि की जाएगी।

वहीं 21 से 24 अक्टूबर तक प्रतिदिन दिन के एक बजे भोग वितरण होगा और 25 अक्टूबर विसर्जन सह शोभा यात्रा निकाली जाएगी। कार्यक्रम में केन्द्रीय राज्य रक्षा मंत्री संजय सेठ, अजय नाथ शाहदेव, मुनचुन राय सहित अन्‍य अतिथि शामिल होंगे।

वहीं

समिति में संगठन सचिव बिंदू घोष को, सह-सचिव मनोज नायक, आलोक गोप, राजा सिंह, विक्की घोष, धीरज गुप्ता, बाबूलाल बाबु साहा दास, राहूल घोष, नीतेश गुप्ता, टोटन दास को बनाया गया। उपाध्यक्ष के रूप में अनिल प्रधान, रोहित शारदा, मिट्ठू घोष, बप्पा घोष, राजू दास, जयन्त मजूमदार नन्द किशोर राम शंकर राम किशोर दास को बनाया गया है।

—————

(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *