Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

मुरादाबाद की डॉ बबीता गुप्ता बनीं आईएमए यूपी की एडिटर जनरल

आईएमए यूपी स्टेट कमेटी में निर्वाचित हुए डॉ बबीता गुप्ता व डॉ नीरज गुप्ता।

मुरादाबाद, 21 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । इलेक्शन कमिशन आईएमए यूपी स्टेट 2025 द्वारा इंडियन मेडिकल एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की 49 सदस्यीय कमेटी घोषित की गई। जिसमें आईएमए यूपी जोन वन की पूर्व वाइस प्रेसिडेंट, मुरादाबाद आईएमए की पूर्व अध्यक्ष/सचिव डॉ बबीता गुप्ता एडिटर जनरल ऑफ आईएमए यूपी सर्वसम्मति से निर्वाचित हुईं हैं।

इसके अलावा डॉ बबीता गुप्ता के पति डॉ नीरज गुप्ता सेंट्रल वर्किंग कमेटी आईएमए यूपी में सर्वसम्मति से रेगूलर मेम्बर निर्वाचित हुए और डॉ बबीता गुप्ता सेंट्रल वर्किंग कमेटी आईएमए यूपी में अल्टरनेट मेम्बर सर्वसम्मति से निर्वाचित हुईं।

एडिटर जनरल ऑफ आईएमए यूपी डॉ बबीता गुप्ता ने बताया कि आईएमए यूपी स्टेट के इलेक्शन ऑफिसर डॉ एसपीएस चौहान द्वारा मंगलवार को जारी सूची के अनुसार इंडियन मेडिकल एसोसिएशन यूपी की कमेटी में बरेली के डॉ रवीश अग्रवाल प्रेसिडेंट इलेक्ट आईएमए यूपी, सहारनपुर के डॉ मनदीप सिंह वाइस प्रेसिडेंट आईएमए यूपी जोन-1, आगरा के डॉ वाईबी अग्रवाल वाइस प्रेसिडेंट आईएमए यूपी जोन-2, सीतापुर के डा विनोद कुमार त्रिपाठी वाइस प्रेसिडेंट आईएमए यूपी जोन-3, जौनपुर के डॉ हरेंद्र प्रसाद सिंह वाइस प्रेसिडेंट आईएमए यूपी जोन-4 सहित 49 सदस्य कमेटी सर्वसम्मति से निर्वाचित हुई हैं।

(Udaipur Kiran) / निमित कुमार जायसवाल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *