Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

एसआरएन में मरीजों के परिवारजनों के साथ डॉ. दीपक अग्रवाल ने मनाया बेटे का वैवाहिक वर्षगांठ

एस आर एन अस्पताल में डॉक्टर दीपक अग्रवाल मरीजों की सेवा करने का छाया चित्र

बाल रोग विशेषज्ञ ने मां की रसोई में किया सेवा कार्य

प्रयागराज, 15 दिसंबर (Udaipur Kiran) । स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय परिसर में संचालित ‘माँ की रसोई’ में विभिन्न क्षेत्रों से आए मरीजों के परिवारजनों की सेवा कर सोमवार को नगर के वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर दीपक अग्रवाल ने अपने बेटे समर्थ अग्रवाल एवं पुत्रवधू मेघना अग्रवाल के वैवाहिक जीवन के वर्षगांठ मनाया।

डॉक्टर दीपक अग्रवाल नगर के जॉर्ज टाउन निवासी हैं। यह जानकारी देते हुए उप्र सरकार के कैबिनेट मंत्री के मीडिया प्रभारी बाला जी केसरवानी ने बताया कि मोतीलाल नेहरू मेडिकल से संबद्ध स्वरूपरानी नेहरू मेडिकल कॉलेज में संचालित *माँ की रसोई* में विभिन्न क्षेत्रों से आए मरीजों के परिवारजनों की सेवा कर नंदी सेवा संस्थान द्वारा संचालित मां की रसोई में अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिवारजनों के लिए भोजन की व्यवस्था कर, उनके साथ विशिष्ट वैवाहिक वर्षगांठ मनाया।

इस दौरान डॉक्टर दीपक अग्रवाल एवं समर्थ अग्रवाल ने कहा कि पूर्वजों के आशीर्वाद से सेवा कार्य करने से बहुत ही संतुष्टि मिलती है। अपने हाथों से मरीजों को खाना परोसा। डॉक्टर दीपक अग्रवाल ने मां की रसोई में मरीजों की परोसे जाने वाले उच्च गुणवत्ता के भोजन की तारीफ की। कहा कि लोगों को स्वयं आगे आकर सेवा कार्य में सहयोग करना चाहिए।

—————

(Udaipur Kiran) / रामबहादुर पाल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *