Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए मिलेट आधारित आहार को अपनायें : डॉ. रश्मि सिंह

स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए मिलेट आधारित आहार को अपनाये

कानपुर 23 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के कानपुर जनपद में कम्पनी बाग़ स्थित चंद्रशेखर आज़ाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कृषि महाविद्यालय में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए आयोजित दीक्षारंभ सह-अभिमुखीकरण कार्यक्रम का बारहवाँ दिन में सफलपूर्वक प्रवेश कर गया है। यह जानकारी मंगलवार को कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. सी एल मौर्य ने कार्यक्रम नेतृत्व करते हुए दी।

कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. सी. एल. मौर्य ने बताया कि यह कार्यक्रम नवप्रवेशित छात्रों को समग्र शैक्षणिक अभिमुखीकरण, कैरियर मार्गदर्शन तथा मूल्य आधारित शिक्षा प्रदान कर रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रथम वक्ता डॉ. रश्मि सिंह, एसोसिएट प्रोफेसर, खाद्य विज्ञान एवं पोषण विभाग ने मोटे अनाज (मिलेट्स) एवं स्वस्थ जीवनशैली विषय पर ज्ञानवर्धक व्याख्यान दिया। उन्होंने मिलेट्स की पोषणात्मक श्रेष्ठता, जीवनशैली जनित रोगों से बचाव में उनकी भूमिका तथा खाद्य एवं पोषण सुरक्षा सुनिश्चित करने में उनके महत्व पर प्रकाश डाला।

डॉ. सिंह ने सतत कृषि में मिलेट्स की प्रासंगिकता को रेखांकित करते हुए स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए मिलेट आधारित आहार को अपनाने के लिए छात्रों को प्रेरित किया।

द्वितीय तकनीकी सत्र में विजय प्रताप सिंह ने उद्यमिता कौशल विकास पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने उद्यमिता के मूल सिद्धांतों, विपणन श्रृंखला, मूल्य संवर्धन तथा व्यवसायिक उद्देश्यों के लिए उपभोक्ता/यूज़र सृजन के महत्व को समझाया। उन्होंने छात्रों को नवाचारी सोच अपनाने, कृषि आधारित व्यवसायिक अवसरों की पहचान करने तथा रोजगार प्रदाता बनने के लिए उद्यमशील मानसिकता विकसित करने के लिए प्रेरित किया।

इस मौके पर डॉ. उमा नाथ शुक्ला, डॉ. राजीव कुमार, डॉ. अरुण कुमार एवं डॉ. अनुराग कुमार सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद कर उनके शैक्षणिक जीवन में प्रेरणा एवं मार्गदर्शन प्रदान किया।

(Udaipur Kiran) / मो0 महमूद

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *