Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

हाथरस के डॉ. संतोष ने ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीते दो गोल्ड

।डॉ. संतोष ने ताइक्वांडो में जीते दो गोल्ड

-दिल्ली में आयोजित प्रतियोगिता में दिखाया दम

हाथरस, 22 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के जनपद हाथरस के क्षेत्र के गांव नगला सिधारी निवासी अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी डॉ. संतोष कुमार ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में दो स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र और जिले का नाम रोशन किया है। यह उपलब्धि उन्होंने दिल्ली में आयोजित नेशनल सिख गेम्स 2025-26 के अंतर्गत ताइक्वांडो प्रतियोगिता में हासिल की।

प्रतियोगिता सिख गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में कांत दर्शन पब्लिक स्कूल, नजफगढ़ दिल्ली में 20 और 21 दिसंबर को आयोजित की गई थी। डॉ. संतोष कुमार ने सीनियर्स वर्ग की ताइक्वांडो प्रतियोगिता में व्यक्तिगत पूमसे स्पर्धा और टीम पूमसे स्पर्धा दोनों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीते। डॉ. संतोष कुमार ने अपनी इस जीत का श्रेय अपने प्रशिक्षकों, परिवारजनों और शुभचिंतकों को दिया।

—————

(Udaipur Kiran) / मदन मोहन राना

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *