फारबिसगंज की डॉ विरोनिका अग्रवाल डीएमसीएच के एमएस परीक्षा में बनी बिहार टॉपर

अररिया 20 दिसम्बर(Udaipur Kiran) । फारबिसगंज की डॉ विरोनिका अग्रवाल ने डीएमसीएच के एमएस परीक्षा में बिहार टॉपर बनी।डॉ विरोनिका अग्रवाल फारबिसगंज के वार्ड संख्या 17 निवासी स्व.जयनारायण भूपाल एवं स्व.तारा देवी भूपाल की पौत्री एवं कारोबारी आलोक अग्रवाल और कविता अग्रवाल की पुत्री है।डीएमसीएच की नेत्र चिकित्सक डॉ विरोनिका अग्रवाल ने दरभंगा मेडिकल कॉलेज द्वारा आयोजित स्नातकोत्तर (एमएस) की परीक्षा में बिहार टॉपर बनकर पूरे राज्य में अपने परिवार सहित फारबिसगंज का नाम रौशन किया।डॉ विरोनिका की इस सफलता पर आगामी 23 फरवरी को दरभंगा मेडिकल कॉलेज में होने वाले दीक्षांत समारोह में बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और शिक्षा मंत्री सुनील कुमार सहित अन्य आगत अतिथियों के द्वारा डॉ विरोनिका अग्रवाल को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया जायेगा।
डॉ. विरोनिका के इस प्रदर्शन पर शहरवासियों में खुशी है।उसकी इस सफलता पर उनके साथ माता पिता को बधाई देने वालों का तांता लग गया। स्थानीय सांसद प्रदीप कुमार सिंह, विधायक मनोज विश्वास, पूर्व विधायक विद्यासागर केशरी,नप की मुख्य पार्षद वीणा देवी,उप मुख्य पार्षद नूतन भारती,पार्षद मनोज सिंह, सांवरमल अग्रवाल, कमल भूपाल,पंकज अग्रवाल,भाई अमर अग्रवाल,डॉ.अजय कुमार सिंह, राज कुमार अग्रवाल,मोतीलाल शर्मा, अजातशत्रु अग्रवाल, जयकुमार अग्रवाल,सीए दीपक अग्रवाल, निशांत गोयल,हरीश गोयल, अरविंद गोयल,पवन अग्रवाल, अरुण सिंह,पप्पू लड्ढा आदि ने बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
डॉ. विरोनिका की इस सफलता पर उनके माता पिता आलोक अग्रवाल एवं कविता अग्रवाल ने बताया कि विरोनिका बचपन से ही मेधावी छात्रा रही है। वर्तमान में वो दरभंगा मेडिकल कॉलेज में पदस्थापित है। कहा कि बिहार टॉपर बनने पर उन्हें काफी खुशी हो रही है।उन्होंने भागलपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल से एमबीबीएस की डिग्री हासिल की।
इधर बिहार प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी खटोड़ ने भी डॉ. विरोनिका की सफलता पर उनके माता-पिता को बधाई संदेश भेजकर बधाई दी है।
(Udaipur Kiran) / राहुल कुमार ठाकुर



