Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

सड़क हादसे में युवक की मौत, चालक गिरफ्तार

प्रतीकात्मक तस्वीर

सरायकेला, 30 सितंबर (Udaipur Kiran News) । सरायकेला-खरसावां जिला में मंगलवार शाम राजनगर थाना के पास हुई सड़क हादसे में जामडीह गांव निवासी एक युवक की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार युवक सड़क पार कर रहा था, तभी पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) टाटा की दिशा से तेज रफ्तार में आ रहे डीजल टैंकर ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टैंकर चालक घटना के बाद वाहन सहित भागने की कोशिश कर रहा था। हादसे की सूचना मिलते ही राजनगर थाना प्रभारी चंचल कुमार पुलिस टीम के साथ सक्रिय हुए और पीछा करते हुए तेलाई के पास टैंकर को जब्त कर लिया। चालक को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखने को मिला। ग्रामीणों ने बताया कि इस क्षेत्र में भारी वाहनों की तेज रफ्तार आए दिन दुर्घटनाओं का कारण बनती है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इलाके में स्पीड कंट्रोल, ट्रैफिक व्यवस्था और सड़क सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। फिलहाल पुलिस ने वाहन को जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

—————

(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *