Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

खड़े ट्रक में दूसरा ट्रक भिड़ने से चालक की मौत

प्रयागराज के मऊआइमा थाने की फोटो

प्रयागराज, 05 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । उप्र के प्रयागराज जिले में स्थित मऊआइमा थाना क्षेत्र के इलाहाबाद-प्रतापगढ़ मार्ग पर शुक्रवार को खड़े ट्रक में दूसरा ट्रक पीछे से जा भिड़ा। हादसे में पीछे भिड़े ट्रक के चालक की जान चली गई। हालांकि पुलिस ने उसकी जान बचाने की कोशिश में उपचार के लिए अस्पताल ले गई थी।

पुलिस उपायुक्त गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि हादसे में बस्ती निवासी ड्राइवर विशाल कुमार पाण्डेय 25 वर्ष पुत्र रविन्द्र कुमार पाण्डेय की मौत हो हुई है। हादसे के संबंध में जानकारी देते हुए डीसीपी ने बताया कि मऊआइमा के सकरा मई गांव के पास जायसवाल ढाबे के पास शुक्रवार को एक ट्रक खड़ा था। बस्ती जिले के निवासी विशाल कुमार पाण्डेय ट्रक लेकर वहां पहुंचा और पीछे जा भिड़ा। हादसे में वह घायल हो गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने उसे किसी तरह बाहर निकाला और उपचार के लिए तत्काल स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां से उसे चिकित्सकों ने हालत नाजुक होने की वजह से लखनऊ स्थित पीजीआई के लिए रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में ही विशाल की मौत हो गई। पुलिस टीम उसे लेकर वापस लौट आई और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

—————

(Udaipur Kiran) / रामबहादुर पाल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *