Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
CRIME

नशे में बेटे ने पिता की हंसिया से काट कर हत्या कर दी

बांदा, 26 सितंबर (Udaipur Kiran News) । शराब के नशे में पिता पुत्र के बीच हुए विवाद में पुत्र ने पिता को हंसिया से काट कर हत्या कर दी। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से भाग रहे आरोपी को ग्रामीणों ने दबोच लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। मृतक की पत्नी ने बेटे के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

गिरवां थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव निवासी 40वर्षीय बब्बू पुत्र राजाराम शुक्रवार की दोपहर शराब के नशे में धुत होकर घर आ गया अैार गाली गलौज करने लगा। उसका पुत्र अनिल भी शराब पीकर घर आ गया। अनिल ने गाली गलौज् कर रहे पिता को मना किया लेकिन वह नही माना। इसी बात को लेकर पिता पुत्र के बीच विवाद होने लगा। दोनो के बीच लपटा झपटी हो गई। दोनो ने एक दूसरे को लात घूंसे से पीटा। इसी बीच अनिल ने अपने पिता के पेट में हंसिया से हमला कर दिया। जिससे उसके पेट की आंते बाहर निकल आई। उसका बायां हाथ का अंगूठा भी काट दिया। बब्बू लहूलुहान होकर वही तड़पने लगा। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पिता राजाराम ने उसके पेट में कपड़ा बांधा और उसे थाने ले गया। पुलिस कर्मियो ने बब्बू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक के पिता ने बताया कि बब्बू चार भाईयों में बड़ा था। बब्बू अपने तीन अन्य भाई करिया, दयाराम, लल्लू, के साथ सूरत में रहता था। वह चार माह पहले गांव आया था। बब्बू नशे का आदी है। घटना के समय राजाराम प्रधान के यहां मजदूरी करने चला गया था। बब्बू और उसका पुत्र अनिल शराब के नशे में थे। विवाद होने पर यह घटना हो गई। थानाध्यक्ष गिरवां सुरेश सैनी ने बताया कि शराब के नशे में पिता पुत्र के बीच विवाद हुआ था। पत्नी कारी की तहरीर पर आरोपी अनिल के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। आरोपी को हिरासत मे लेकर पूछतांछ की जा रही है।

—————

(Udaipur Kiran) / अनिल सिंह

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *