अपराध नियंत्रण को लेकर डीएसपी ने दिए कड़े निर्देश

पूर्वी चंपारण,3 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जिले के रक्सौल अनुमंडल परिसर सभागार में बुधवार को आयोजित मासिक अपराध गोष्ठी में डीएसपी मनीष आनंद ने सभी थानाध्यक्षों को क्षेत्र में कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अपराध पर नियंत्रण के लिए थानों की सक्रियता अत्यंत जरूरी है।
डीएसपी आनंद ने नेपाल सीमा से जुड़े क्षेत्रों में निगरानी सहित सभी बैंकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की नियमित जांच कराने, संदिग्धों पर पैनी नजर रखने और निरंतर वाहन जांच अभियान चलाने को कहा। बिना किसी काम के रात में मोटरसाइकिल से घूमने वालों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश भी दिया गया।
उन्होंने घने कोहरे के मौसम को देखते हुए रात्रि गश्ती बढ़ाने, विशेष जांच अभियान चलाने और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने पर जोर दिया।
—————
(Udaipur Kiran) / आनंद कुमार



