Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

जौनपुर में सर्दी के कारण कक्षा एक से आठ तक के स्कूल दो दिनों तक बंद रहेंगे

बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय की फोटो

जौनपुर, 22 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में बढ़ती सर्दी को देखते हुए जिला प्रशासन ने कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के सभी स्कूलों को दो दिनों तक बंद रखने का निर्देश दिए हैं।

बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) गोरखनाथ पटेल ने सोमवार को बताया कि जिलाधिकारी डा. दिनेश चंद्र के आदेश पर कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालय 23 और 24 दिसंबर को बंद रहेंगे। यह आदेश सरकारी, अर्ध-सरकारी, मान्यता प्राप्त और गैर-मान्यता प्राप्त सभी विद्यालयों पर लागू होगा। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।

उन्हाेंने यह भी कहा कि इस अवधि में विद्यालयों के सभी शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक कर्मचारी निर्धारित समय पर विद्यालय में उपस्थित रहेंगे। उन्हें विभागीय कार्य, एसआईआर अभियान और अन्य सौंपे गए शासकीय दायित्वों का नियमित रूप से निर्वहन करना होगा।

—————

(Udaipur Kiran) / रवीन्द्र कुमार मिश्र

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *